सौर ऊर्जा से 3700 बुनकर के घर में रोशनी

 ऊर्जा विकास निगम ने अशोकनगर जिले के चंदेरी में 3700 बुनकर के घर में विशेष अनुदान के साथ सोलर होम-लाइट का वितरण किया है। निगम ने पॉवर कार्पोरेशन नई दिल्ली द्वारा कम्युनिटी सोशल रिस्पांसबिलिटी में बुनकरों को यह लाइट उपलब्ध करवायी है।

केन्द्र सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सोलर होम-लाइट के लिये 4 करोड़ 66 लाख की परियोजना तैयार की गयी थी। सोलर लाइट लगने से बुनकर रात में भी कुशलता से काम कर रहे हैं। बुनकरों को दी गयी एक होम-लाइट की कीमत रूपये 12 हजार 600 है। इस पर केन्द्र सरकार ने प्रति होम-लाइट 3000 रुपये और राज्य सरकार की ओर से प्रति होम-लाइट 4000 रुपये का अनुदान भी उपलब्ध करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *