प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त 4 कार्यक्रम होंगे प्रदेश में लागू

लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिये प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त कार्यक्रमों का सक्षम समिति के समक्ष बैठक में प्रस्तुति के बाद 4 कार्यक्रम को राज्य शासन द्वारा प्रदेश में लागू करने के लिये चुना गया है।कार्यक्रम में संवेदना अभियान बलसाड़ और वापी गुजरात, ससुर खदेड़ी-2 एवं इसके उदगम ठिठौरा झील का पुनरुद्धार फतेहगढ़ उत्तरप्रदेश, कौशल विकास कार्यक्रम गढ़चिरोली महाराष्ट्र और इरिविपेरूर ग्राम पंचायत केरल लागू करने वाले विभाग क्रमश: आदिम-जाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग शामिल रहेंगे।

प्रदेश में लागू किये जाने योग्य कार्यक्रम के लिये भारत सरकार द्वारा अनुदान/वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के संबंध में गाइड-लाइन दी गयी है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय में योजना से संबंधित योजना से भी राशि प्राप्त करने के लिये प्रस्ताव दिया जा सकता है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में संबं‍धित विभागों से 5 नवम्बर तक जानकारी भेजने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *