रतलाम लोकसभा उप चुनाव के लिये आज नामांकन के अंतिम दिन 4 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र जमा करवाये। इनमें जनता दल यूनाइटेड के श्री टोल सिंह मनिया, समता समाधान पार्टी के श्री जाल सिंह केरिया और दो निर्दलीय सर्वश्री पवन सिंह डोडिया एवं रामसिंह जोसफ शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी की अभ्यर्थी सुश्री निर्मला भूरिया ने आज पुन: नाम निर्देशन-पत्र जमा किया है।
देवास विधानसभा उप चुनाव के लिये 8 अभ्यर्थी ने अपने नामांकन पर्चे जमा किये। इनमें भारतीय जनता पार्टी के श्री रेवत बाबूराव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वश्री रमेश प्रेमनारायण और जयप्रकाश शास्त्री, समाजवादी पार्टी के श्री रुस्तम भाई, समता समाधान पार्टी के श्री करण वर्मा तथा निर्दलीय सर्वश्री अशोक कुमार चौधरी, दिलीप सिंह चावड़ा एवं सुश्री साधना प्रजापति शामिल हैं। नामांकन-पत्रों की जाँच का कार्य 5 नवम्बर को होगा। जाँच के बाद 7 नवम्बर तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। दोनों उप चुनाव के लिये मतदान 21 नवम्बर को तथा मतगणना 24 नवम्बर को होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया है।