कृषि विभाग के मैदानी अमले को प्रशिक्षित करने संभागीय कार्यशालाएँ शुरू

कृषि विभाग का मैदानी अमला किसानों को उच्च तकनीक से अवगत करवाये और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सके, इसके लिए कृषि वैज्ञानिक और वरिष्ठ अधिकारी उन्हें प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरूआत आज भोपाल से हो गई है। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी फसल उत्पादन की आधुनिक उच्च तकनीक के साथ ही फसल के विभिन्न चरण में आने वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। साथ ही मैदानी अमले को आज के संदर्भ में कृषि के प्रति समझ बढ़ाने की भी जानकारी दी जायेगी।

प्रशिक्षण के लिए संभागीय कार्यशाला 6 नवम्बर को नर्मदापुरम, 18 नवम्बर को उज्जैन, 19 नवम्बर को इंदौर, 23 नवम्बर को जबलपुर, 24 नवम्बर को रीवा और शहडोल, 26 नवम्बर को ग्वालियर, 27 नवम्बर को मुरैना और 30 नवम्बर को सागर में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *