प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, के अंतर्गत बगैर स्वास्थ्य के प्रमाण पत्र के पंजीयन कराने की तिथि आगामी 30 नवम्बर तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद पंजीयन कराने पर आवेदक को अच्छे स्वास्थ्य का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। नागरिकों से 30 नवम्बर के पूर्व उक्त योजनाओं में पंजीयन कराने का आव्हान किया है।