फर्शी पत्थर एवं पत्थर खदानों की ई-नीलामी 8 चरण में

खनिज साधन विभाग रेत की सफल नीलामी के बाद अब पत्थर एवं फर्शी पत्थर खदानों की नीलामी भी ई-ऑक्शन के माध्यम से करने जा रहा है। प्रदेश की पत्थर एवं फर्शी पत्थर की 280 खदान में नीलामी ई-ऑक्शन से की जायेगी। पत्थर खदानों का प्ररक्षित मूल्य 6 करोड़ 46 लाख 64 हजार रुपये है। ई-ऑक्शन 7 से 16 दिसंबर तक 8 चरण में होगा।

ई-ऑक्शन की प्रक्रिया से संभावित बोलीदारों को अवगत करवाने के लिए प्रशासन अकादमी में आज प्री-बिड बैठक हुई। बैठक में बोलीदारों की शंकाओं का समाधान किया गया।

बताया गया कि ई ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक बोलीदारों को www.mpeproc.gov.in पोर्टल में पंजीयन करवाना होगा। यदि बोलीदार पहले रेत खनिज के ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिये पंजीयन करवा चुका है तो उसे पुन: पंजीयन की आवश्यकता नहीं होगी।

चयनित खदान की प्ररक्षित कीमत के अनुपात में प्रोसेसिंग शुल्क एवं अग्रिम निक्षेपित धन जमा कराना होगा। बोली के लिये निर्धारित समयावधि के 10 मिनिट पहले यदि उच्चतम बोली प्राप्त होती है तो ऑक्शन का समय 10 मिनट बढ़ जायेगा। अंतिम 10 मिनट में कोई बोली प्राप्त नहीं होने पर उस खदान की ई-ऑक्शन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

ई-ऑक्शन की प्रक्रिया से बोलीदारों को अवगत करवाने के लिए भोपाल में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जिसका टोल फ्री नम्बर 1800 – 2588684 है। इसके अलावा श्री अभिषेक शर्मा से मोबाइल नम्बर 9074774846 एवं 8517936082 पर संपर्क किया जा सकता है। अन्य जानकारी www.ekhanij.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *