पुष्पों की खेती को बढ़ावा देना आवश्यक

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने कहा है कि किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पुष्पों की खेती को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश

सरकार द्वारा उद्यानिकी विशेष रूप से पुष्पों की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल श्री यादव ने यह बात पचमढ़ी में सम्पन्न राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी में पचमढ़ी स्थित राजभवन को प्राप्त ‘स्टार आफ दि शो’ की ट्रॉफी तथा अन्य पुरस्कार प्रमुख सचिव श्री अजय तिर्की को भेंट करते हुए कही। प्रदर्शनी का आयोजन जिला प्रशासन होशंगाबाद एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग. द्वारा 18-19 नवम्बर को पचमढ़ी में किया गया था।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी श्री अशोक बर्णवाल, संचालक उद्यानिकी श्री महेंद्र सिंह धाकड़, कलेक्टर होशंगाबाद श्री संकेत भोंडवे,राजभवन पचमढ़ी के सहायक मेनेजर श्री सुभाष बाबू यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *