शासन की योजनाओं पर नि:शक्तजन का पहला हक

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मानवीय दृष्टिकोण से राज्य शासन की योजनाओं पर पहला हक नि:शक्तजन का है। श्री चौहान आज यहाँ विश्व नि:शक्तजन दिवस के मौके पर अस्थि-बाधित नि:शक्तजन एकता समिति के प्रतिनिधि-मंडल से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि-मंडल द्वारा अस्थि-बाधित नि:शक्तजन की मांगों का ज्ञापन दिया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नि:शक्तजन की आशा और अपेक्षाओं के प्रति सरकार संवेदनशील है। उनके कल्याण और पुनर्वास प्रयासों में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि अस्थि-बाधित नि:शक्तजन के साथ चर्चा कर उनकी आशा, अपेक्षाओं के अनुरूप पुनर्वास, कल्याण कार्यों का प्रारूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में आयुक्त सामाजिक न्याय को शुक्रवार 4 दिसम्बर को नि:शक्तजन के साथ चर्चा कर प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर भोपाल श्री निशांत वरवड़े भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *