सेरेमिक प्रदर्शनी का शुभारंभ 8 दिसम्बर को

सेरेमिक प्रदर्शनी का शुभारंभ 8 दिसम्बर को सुबह 11 बजे सैनिक विश्राम गृह, बाणगंगा चौराहा पर होगा। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के तहत भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिले में निवासरत पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं उनके आश्रितों का विशेष मासिक सैनिक सम्मेलन एवं सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी वीर माता श्रीमती निर्मला शर्मा के हाथों से निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जायेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि उप प्रमुख सेनाध्यक्ष लेफ्टीनेंट जर्नल मिलन ललित कुमार नायडू होंगे। प्रदर्शनी 8 से 11 दिसम्बर तक लगायी जायेगी। इसमें विक्रय की गयी वस्तुओं की सकल राशि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में वीर माता द्वारा दान दी जाती है। इस निधि में दी गयी धनराशि आयकर से पूर्णत: मुक्त होती है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी.सी. गोयल ने बताया कि 7 दिसम्बर से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ है। दिवंगत वीर जवानों, पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिक के सम्मान के लिये राष्ट्र के जन-साधारण का सहयोग और साथ का प्रतीक यह दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *