मध्यप्रदेश में बिजली माँग 10 हजार 362 मेगावाट तक पहुँची

प्रदेश में आज सुबह 9 बजे बिजली की माँग का पुन: नया कीर्तिमान बना। यह माँग 10 हजार 362 थी इस उच्चतम माँग की सप्लाई सफलता से की गई। गत दिवस 7 दिसंबर को प्रदेश में बिजली की माँग 10 हजार 246 मेगावाट दर्ज हुई थी। प्रदेश में लगातार पाँच दिन से 10 हजार मेगावाट के ऊपर बिजली की माँग है। बिजली की माँग में लगातार वृद्धि के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे सतत्, गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति की जा रही है के साथ घरेलू रोशनी के लिए निरंतर 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है।

संकल्प ऑनलाइन योजना में 45 नये उच्च-दाब कनेक्शन मंजूर

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में अब तक 45 उच्च-दाब कनेक्शन ऑनलाइन स्वीकृत किये जा चुके हैं। प्रबंध संचालक श्री विवेक पोरवाल ने संकल्प ऑनलाइन योजना की समीक्षा की। संकल्प ऑनलाइन में 51 आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 34 आवेदन में एस्टीमेट तैयार कर लिये गये हैं। आवेदक द्वारा निर्धारित राशि जमा करने पर कनेक्शन जारी कर दिये जायेंगे। लोड वृद्धि के 18 प्रकरण में स्वीकृति दी जा चुकी है।

ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 दिसम्बर से

 

कम्पनी के कार्य क्षेत्र में 14 से 31 दिसम्बर तक भोपाल और ग्वालियर में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जायेगा। सप्ताह के दौरान ‘ऊर्जा संरक्षण और समाज” विषय पर संगोष्ठी और स्कूली बच्चों की चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *