सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन के लिये 29.42 करोड़ का प्रावधान

उज्जैन में वर्ष 2016 में सिंहस्थ के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये राणोजी की छत्री पर अस्थाई पुलिस कट्रोंल रूम बनाया जायेगा। यह सिंहस्थ के दौरान अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य करेगा। यहाँ से सिंहस्थ में सीसीटीवी नेटवर्क, वायरलेस, टेलीफोन इत्यादि सूचना से जुड़े तंत्र की मानीटरिंग की जायेगी। इस कंट्रोल रूम में मीटिंग हाल भी बनाया जाएगा।

सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन के लिए 29 करोड़ 42 लाख रुपये के विभिन्न उपकरण क्रय किए जा रहे है। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिये ग्राम एवं नगर सुरक्षा समितियों के 10 हजार सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक करीब 5000 सदस्य प्रशिक्षित किये जा चुके हैं। उज्जैन पुलिस ने लगभग पूरे जिले का ही सिंहस्थ क्षेत्र मानकर अपनी कार्ययोजना तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *