37वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 5 जनवरी से विदिशा में

म.प्र. मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा 37वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता विदिशा में 5 से 9 जनवरी, 2016 तक की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शुक्रवार 18 दिसम्बर को विदिशा में राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेंगी।

श्रीमती सिंधिया ने बताया कि मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया (MAFI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 3500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *