उज्जैन में 94 उचित मूल्य दुकान होंगी फर्श और शेड-युक्त

उज्जैन जिले में 94 शासकीय उचित की मूल्य दुकान फर्श और शेड-युक्त बनायी जायेंगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत ने 94 ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच को निर्देश दिये हैं। प्रदेश की उचित मूल्य दुकानों की सामग्री को धूप तथा वर्षा से बचाने के लिये नये आकार में बनाने का निर्णय लिया गया है।

प्रति दुकान के मान से 50 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इसके अलावा मनरेगा में भी 25 हजार रुपये प्रति उचित मूल्य दुकान को दिये जायेंगे। इस राशि से दुकान परिसर में शौचालय और सीमेंट की बेंच बनवायी जायेगी। निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *