भोपाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी को यौन शोषण के मामले में आज गिरफ्तार किया। राघवजी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए भोपाल के मुख्य पुलिस अधीक्षक अंशुमन सिंह ने बताया कि उन्हें भोपाल के कोहेफिज इलाके से गिरफ्तार किया गया। राघवजी कल से भूगिगत हो गये थे। उन्होंने भोपाल की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राघवजी को उनके नौकर राजकुमार के आरोपों के बाद शुक्रवार को त्यागपत्र देने को कहा था। राजकुमार ने राघवजी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।