मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस क्रिसमस पर ईसाई धर्मावलंबियों सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक कोलाहल भरे विश्व समाज में शांति और सदभाव की स्थापना करने के लिये प्रभु ईशा मसीह के पावन संदेशों को व्यावहारिक

जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के कल्याण के लिये दया, क्षमा, त्याग, समर्पण, करूणा और शांति का संदेश दिया है। समाज में नैतिक मूल्य और मानव जीवन की गरिमा की स्थापना के लिये प्रभु ईसा मसीह के पवित्र वचनों की सार्वभौमिक प्रासंगिकता है श्री चौहान ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह की शिक्षा और आदर्श सम्पूर्ण मानवता की सेवा को समर्पित हैं। क्रिसमस खुशहाली और समृद्धि के लिये प्रार्थना करने का पावन अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *