जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री सुश्री साधना के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय सुश्री साधना अपने एक अलग अंदाज के लिए जानी जाती थी। वे अपनी अदाकारी के लिए भी काफी लोकप्रिय थी।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अभिनेत्री ने कई मशहूर तथा चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी के जौहर दिखाये। सुश्री साधना का आज मुंबई में निधन हो गया।
जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।