भड़काऊ या आपत्तिजनक मेसेज करने पर सख्त कार्यवाही होगी

 सोशल मीडिया, वाट्सएप पर भड़काऊ या आपत्तिजनक मैसेज भेजने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों से अपील है, कि वे वाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भड़काऊ या आपत्तिजनक मैसेज फॉरवर्ड या शैयर ना करें। यदि उन्हे ऐसा कोई मैसेज प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। वाट्सएप पर भड़काऊ या आपत्तिजनक मैसेज करने, फॉरवर्ड करने वालें ग्रुप एडमिन के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सोशल मीडिया ,वाट्सएप पर आपत्तिजनक या भड़काऊ मैसेज करने या फॉरवर्ड करने वालों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता एवं आई.टी.एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी जिसमें 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया एवं वॉटसएप ग्रुप पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *