मंदसौर जिले में मसाला उत्पादन गतिविधियों को मंजूरी मिली

 मंदसौर जिले में मसाला बोर्ड की बैठक में पिछले दिनों जिले की मसाला उत्पादन गतिविधियों की तकनीकी रिपोर्ट को मंजूरी दी गयी। जिले में किसानों ने फसल-चक्र बदलने के प्रति रुचि दिखलायी है।

जिले में किसान परम्परागत फसलों के बजाय मसूर, अलसी, सरसों, मैथी, धनिया, कलोंजी, टमाटर और संतरे सहित उद्यानिकी फसलों में रुचि ले रहे हैं। जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ रहा है। उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये 135 करोड़ लागत की 18 सिंचाई परियोजना के प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *