सिंहस्थ-2016 में पूरे मेला क्षेत्र को 6 जोन में बाँटा गया है। यह 6 जोन 22 सेक्टर में बँटे हुए हैं। मेला क्षेत्र का जोन क्रमांक-6 त्रिवेणी-घाट से प्रारंभ होता है। इस जोन में यंत्र महल और त्रिवेणी सेक्टर शामिल हैं।
इसका क्षेत्रफल 1817.37 हेक्टेयर है। इस जोन की व्यवस्थाओं के लिये 22 सरकारी विभाग के लगभग 55 अधिकारी लगाये गये हैं। इस जोन में 5 घाट हैं। इस जोन के विकास के लिये अधिकारी वाट्स-अप ग्रुप बनाकर आपस में तालमेल रख रहे हैं।