राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.mpinfo.org की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। गत वर्ष वेबसाइट को 17 करोड़ 98 लाख 59 हजार 428 हिट्स मिले। वेबसाइट का मोबाइल वर्जन भी उपलब्ध होने के कारण मोबाइल पर भी वेबसाइट को देखा जा रहा है। मोबाइल वर्जन m.mpinfo.org को 81 लाख 35 हजार 754 हिट्स हुए हैं। वेबसाइट को भारत ही नहीं यूनाइटेड स्टेट, रशिया, इज्राइल, यूनाइटेड किंगडम, चाइना, यूनाइटेड अरब अमीरात, जर्मनी और थाइलेण्ड में भी देखा जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट एक बहुभाषी वेबसाइट है, जिस पर हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत में भी समाचार देखे जा सकते हैं। विभाग की वेबसाइट पर प्रतिदिन जारी होने वाले समाचारों के साथ-साथ विज्ञापन, आलेख, फोटोग्राफ्स और प्रदेश के बारे में विविध जानकारी भी उपलब्ध है। इसके अलावा साप्ताहिक रोजगार और निर्माण, मध्यप्रदेश संदेश जैसे विभागीय प्रकाशन भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विभाग की एक अन्य पत्र परिनिरीक्षण शाखा की वेबसाइट www.mpnewsarch.org पर पिछले साल 77 लाख 81 हजार 348 हिट्स किये गये। इस वेबसाइट पर समाचार-पत्रों की कतरनें स्केन कर उन्हें अपलोड किया जाता है। इस वेबसाइट पर प्रतिदिन राष्ट्रीय, स्थानीय समाचार-पत्रों की कतरनों के साथ-साथ शाम की खबरें भी देखी जा सकती हैं। वेबसाइट पर दिल्ली, मुम्बई सहित सभी संभागीय कार्यालयों से प्राप्त क्लिपिंग्स भी देखी जा सकती हैं