मुख्यमंत्री श्री चौहान का सिंगापुर यात्रा से लौटने पर स्वागत

tmp_6406-CM-Airport-Singapore-966509310मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सिंगापुर यात्रा से लौटने पर स्टेट हेंगर पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंगापुर में ली कुआन एक्सचेंज फेलोशिप मिलना प्रदेश के विकास का सम्मान है। प्रदेश ने पिछले एक दशक में विकास की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विकास दर और कृषि विकास दर के क्षेत्र में प्रदेश अग्रणी है। यह सम्मान प्रदेश की जनता को समर्पित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने स्टेट हेंगर के बाहरी क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग भी उड़ायी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करने वालों में लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, महापौर श्री आलोक शर्मा, भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री ओम यादव, नगर निगम सभापति डॉ. सुरजीत सिंह चौहान, विधायक सर्वश्री रूस्तम सिंह, रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग, सुरेन्द्रनाथ सिंह एवं अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *