मुम्बई मेराथन में छाया सिंहस्थ

मुम्बई में हुई दुनिया की सबसे बड़ी चेरिटी रेस मिनी मेराथन में सिंहस्थ-2016 छाया रहा। इसमें उज्जैन से गये 12 सदस्यीय एथलीट दल ने सिंहस्थ की ब्राण्डिंग्र की।

स्टेण्डर्ड चार्टर्ड बैंक मुम्बई द्वारा आयोजित 21 किलोमीटर लम्बी मेराथन में उज्जैन के एथलीट दल ने श्री अब्दुल वहाब और श्री अमन मिश्रा के नेतृत्व में भाग लिया। मेराथन के दौरान दल ने सिंहस्थ की प्रचार सामग्री वितरित की और लोगों को सिंहस्थ में भाग लेने का आमंत्रण दिया। इस मेराथन में 22 हजार लोगों ने भाग लिया। इसमें भाग लेने वाले उज्जैन के दल के सदस्यों को मेडल दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *