टीम इंडिया ने लगातार दो खिताबी जीत हासिल करने के बाद आईसीसी की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। नई रैंकिंग की घोषणा कल की गई। इंगलैंड में आई सी सी चैपिंयन्स ट्रॉफी जीतने के बाद भारत हाल ही में वेस्टइंडीज में संपन्न तीन देशों की क्रिकेट प्रतियोगिता में भी विजयी रहा। १२२ अंकों के साथ भारत अब तालिका में शीर्ष स्थान पर है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ११४ और इंगलैंड के ११२ अंक हैं।