मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा हनुवंतिया पर्यटन परिसर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खण्डवा जिले के हनुवंतिया में पर्यटन परिसर का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश में पर्यटन के विस्तार तथा वॉटर-टूरिज्म की दिशा में यह एक अनूठी शुरूआत है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया में लगभग 10 करोड़ की लागत से विकसित यह पर्यटन परिसर नर्मदा बाँध के बेक-वॉटर में बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्पलेक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। श्री चौहान ने परिसर में निर्मित कॉटेज, बोट-क्लब एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने व्यू-पाइंट पर जाकर दूर-दूर तक फैले नीलाभ जल को भी देखा।

इस मौके पर राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, विधायक तथा मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

निगम के एम.डी. श्री हरिरंजन राव ने हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्पलेक्स एवं आगामी 12 से 21 फरवरी तक होने जा रहे प्रथम जल-महोत्सव की तैयारियों से अवगत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *