एडीएम श्री बी.एस.जामोद ने कहा है कि जिले के सभी सोनोग्राफी सेंटर में सोनोग्राफी मशीनों पर कड़ी निगरानी रखी जाये। किसी सेंटर पर इस मामले में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाने पर उसके विरूद्ध पी.एन.डी.टी.एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। श्री जामोद आज पी.एन.डी.टी.एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीणा सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
एडीएम श्री जामोद ने कहा कि भ्रूण लिंग परीक्षण आपराधिक कृत्य है। इसके विरूद्ध सामाजिक स्तर पर चेतना जागृत करने के प्रयास भी करने चाहिए। सोनोग्राफी केन्द्रों की सतत जांच की कार्रवाई हो तथा कोई शिकायत मिलने पर ऐसे केन्द्र के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई हो। बैठक में नये सोनोग्राफी केन्द्रों का पंजीयन, नवीनीकरण और पता परिवर्तन की सूचना तुरंत देने के निर्देश श्री जामोद ने संबंधित अधिकारियों को दिये।