बेटियों के प्रति सोच बदलना जरूरी

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलने में संत समाज महत्वपूर्ण सहयोग कर सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चातुर्मास के लिये पधारे जैन संतों का प्रदेश में स्वागत करते हुए कहा कि जो अपने आपको जीतता है वह सच्चे अर्थों में जैन होता है। धर्म से जुड़ने से मन और बुद्धि शुद्ध होती है। सभी धर्मों में ईश्वर भक्ति का मार्ग बताया गया है। संतों से देश और समाज के लिये कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में महासती श्री कुमुदलता जी महाराज ने कहा कि संत पूरे राष्ट्र का होता है। सादगी और सदाचार हमेशा स्वागत-योग्य होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *