मध्यप्रदेश संविदा पैरामेडिकल कर्मचारी संघ ने आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से चर्चा के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की।
मंत्री डॉ. मिश्रा से संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने आज हुई सकारात्मक बातचीत के बाद हड़ताल पर न जाने और अपने कार्य पर उपस्थित होने की बात कही।