स्थानीय सैनिक विश्राम गृह में 26 मार्च को प्रात: 11 बजे से सैनिक सम्मेलन किया जायेगा। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गोयल ने भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा में निवासरत पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से इस सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की है।
सम्मेलन पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, उनकी समस्याएँ जानने और निराकरण की दिशा में कार्यवाही किए जाने के उद्देश्य से किया जाता है।
सम्मेलन में हाल ही में घोषित ‘ वन रेंक वन पेंशन ‘ योजना के लाभ सहित अन्य जानकारी दी जायेगी।