मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अध्यक्ष राज्य खनिज निगम श्री शिव चौबे ने लाभांश धनराशि 8 करोड़ 10 लाख रूपये का चेक भेंट किया।
यह लाभांश वर्ष 2014-15 का है। शासन की पूंजी 2 करोड़ 19 लाख रूपये पर 369 प्रतिशत लाभांश दिया गया है जो गत वर्ष की तुलना में करीब दो गुना है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2013-14 में कुल 4 करोड़ 29 लाख का लाभांश दिया गया था।
इस अवसर पर निगम के प्रबंध संचालक श्री शिवशेखर शुक्ला और कार्यपालक संचालक श्री तरूण राठी उपस्थित थे।