उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रधान आरक्षक श्री प्यारेलाल को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। श्री प्यारेलाल ने यूको बैंक के लुटेरों को पकड़ा था।
श्री गुप्ता ने प्रधान आरक्षक के साहस और सूझ-बूझ की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री प्यारेलाल का कार्य अनुकरणीय है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।