प्रदेश को मनरेगा के लिये 1053 करोड़ मिले

प्रदेश को मनरेगा में 1053 करोड़ रूपये की राशि भारत सरकार से प्राप्त हुई है। इस राशि से मनरेगा के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी। प्राप्त राशि से प्राथमिकता से मजदूरी का भुगतान करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्तमान में प्रदेश में तकरीबन चार लाख से अधिक कार्य प्रगतिरत हैं। प्राप्त राशि से इन कार्यो को शीघ्रता से पूरा करवाया जायेगा। मजदूरों की बकाया राशि का भी भुगतान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मनरेगा में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों की एक दिन की मजदूरी एक अप्रैल 2016 से 167 रुपये की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *