गोद ली बालिकाओं से मिली एकीकृत बाल विकास आयुक्त श्रीमती सिंह

आयुक्त एकीकृत बाल-विकास श्रीमती पुष्पलता सिंह ने आज ‘स्नेह सरोकार’ योजना में उनके द्वारा गोद ली गयी दो बालिका दीपिका और प्रिंसी की जानकारी ली। श्रीमती सिंह अंकुर स्कूल स्थित आँगनवाड़ी पहुँचीं। उन्होंने दोनों बच्ची की माता और दादी

से भी मुलाकात की। बच्चों के वजन में वृद्धि एवं उनको दिये जा रहे आहार संबंधी जानकारी ली। आयुक्त ने बच्चों के वजन बढ़ाने के लिये दो बार पौष्टिक आहार जैसे उबला आलू, घी, तेल में फ्राई कर उसमें हल्का नींबू निचोड़कर, नमक डालकर नियमित देने को कहा। उन्होंने दूध, अण्डा, भुने चने, गुड़, केला, रोटी में घी अथवा तेल लगाकर देने की समझाइश दी। उन्होंने बच्चों की भूख बढ़ाने के लिये दी गयी दवा एवं आयरन टॉनिक और कृमिनाशक दवा कब दी गयी, इसकी भी जानकारी ली।

आयुक्त ने छ: माह पूर्ण कर चुकी बच्ची साइदां एवं सुभानी के अन्न प्राशन कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने दोनों बच्चियों को स्टील की कटोरी-चम्मच भेंट की। उन्होंने माताओं को ऊपरी आहार का महत्व बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *