प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा महू में अम्बेडकर जन्म-स्थली पर श्रद्धा-सुमन अर्पित

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महू स्थित उनकी जन्म-स्थली पर बने स्मारक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानमंत्री ने डॉ. अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा के

चरणों में पुष्प अर्पित किये। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, विभिन्न जन-प्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक श्री सुरेन्द्र सिंह और अम्बेडकर स्मारक संचालन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्मारक का भ्रमण कर बाबा साहेब के जीवन वृत्त पर आधारित फोटो गैलरी का अवलोकन किया। स्मारक संचालन समिति के अध्यक्ष श्री भंते संघशील तथा सचिव श्री राजेश वानखेड़े ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके पहले प्रधानमंत्री इन्दौर से हेलीकाप्टर से आर्मीवार कॉलेज, महू के हेलीपेड पहुँचे। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *