महाकुंभ उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। साधु-संतों और आम लोगों के लिए उपचार के लिए स्थापित मंगलनाथ खिलचीपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर 300 से अधिक मरीज का उपचार किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विभिन्न सेक्टर में बनाये गये स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही कई झोन में पहुँचकर महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को दिये जा रहे उपचार की जानकारी ली । उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि रोगियों का उपचार और उनका स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्थित तरीके से किया जाये। कोई भी मरीज निःशुल्क दवाई व्यवस्था से वंचित नहीं रहना चाहिए।
मंगलनाथ स्वास्थ्य केन्द्र पर सामान्य मरीजों के अलावा छह बिस्तर पर उपचार दिया गया हैं। इसमें मलेरिया, बुखार, सिर दर्द, खाँसी, जुकाम, बी.पी., हैजा आदि की दिशा में नि:शुल्क दवाइयाँ और स्वास्थ्य परीक्षण दिया गया हैं। स्वास्थ्य केन्द्र पर 310 मरीज का उपचार किया गया। उन्हें दवाइयाँ दी और रक्त परीक्षण के लिए उनके सेंपल लिये गये।