रानी कमलापति महल को सुंदर बनाया जायेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रानी कमलापति महल को सुंदर बनाया जायेगा। भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा लगायी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ रानी कमलापति आर्च ब्रिज का भूमि-पूजन कर रहे थे। उन्होंने महल का भ्रमण भी किया। मुख्यमंत्री ने रानी कमलापति पर केंद्रित फोल्डर का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। यहाँ की पुरा संपदाओं का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इसके प्राचीन इतिहास और तकनीकी को दुनिया के सामने लाया जाये। भोपाल के सभी तालाबों को भी सुंदर बनवायेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि तालाबों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानवीय सम्वेदनाओं के साथ विकास किया जा रहा है।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस आर्च ब्रिज के बनने से आवागमन में सुगमता होगी। महापौर श्री आलोक शर्मा ने बताया कि आर्च ब्रिज 39 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनेगा।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, विधायक सर्वश्री विश्वास सारंग और रामेश्वर शर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री मो. सगीर, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, अन्य जन-प्रतिनिधि, महापौर परिषद के सदस्य और पार्षद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *