उज्जैन कुंभ महापर्व के दौरान दूसरा शाही स्नान 9 मई को होने जा रहा है। शाही स्नान में शामिल होने के लिए अखाड़ों को सादर आमंत्रित किया जा रहा है।
मंगलनाथ जोन के सिद्धवट सेक्टर में कुल 119 अखाड़े हैं। अखाड़ों के साधु-संत को आमंत्रित करने के लिए 18 दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में पाँच अधिकारी को शामिल किया गया है।