जॉनी और चार्ल्स बोले अमेजिंग

उज्जैन सिंहस्थ में गढ़कालिका मंदिर में दर्शन करने आए अमेरिका के केलिफोर्निया निवासी युवा जॉनी मोरसन और चार्ल्स माक ने सिंहस्थ-2016 में की गई सभी व्यवस्थाओं को अमेजिंग बतलाया। सिंहस्थ इस बार न केवल भारतीयों बल्कि विदेशियों को भी आध्यात्म की वजह से आकर्षित कर रहा है।

अमेरिका निवासी दोनों नवयुवक सिंहस्थ में 17 अप्रैल से 26 मई तक रूकेंगे। उन्होंने 22 अप्रैल के पवित्र स्नान को भी अभिभूत कर देने वाला बतलाया। उन्होंने सिंहस्थ कुंभ मेला के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *