अन्तर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ के समापन समारोह में सम्मिलित होने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वान्ह में उज्जैन जिले के निनौरा पहुँचे। उनके साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम श्री मैत्रीपाल सिरिसेना और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी थे।
हैलीपेड पर प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन ने प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी आज अन्तर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ में सिंहस्थ-2016 के सार्वभौम अमृत-सन्देश का विमोचन कर सम्पूर्ण विश्व को समर्पित करेंगे। 
हैलीपेड पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम मैत्रीपाल सिरिसेना का सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, श्री अनिल फिरोजिया, श्री दिलीप सिंह शेखावत, श्री मुकेश पंडया, महापौर उज्जैन श्रीमती मीना जोनवाल और संभागायुक्त इन्दौर ने भी स्वागत किया।