मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निनोरावासियों को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम निनोरा पहुँचे। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय विचार कुंभ के लिये अधिग्रहित भूमि के स्वामी किसानों से रूरू भेंटकर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि निनोरा की भूमि ने इतिहास रचने का कार्य किया है, जो किसानों के सहयोग से ही संभव था। इसके लिये सही समय पर आप सबका धन्यवाद देना आवश्यक था। इसलिये मैं सीधे दाहोद (गुजरात) से निनोरा आया हूँ। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित किसानों को आश्वस्त किया कि जिस स्थिति में आपकी भूमि अधिग्रहीत की गई थी, उसी स्थिति में लौटाई जायेगी। इसके लिये संभागायुक्त इन्दौर के निर्देशन में सम्पूर्ण कार्य किया जायेगा। राजस्व विभाग उज्जैन द्वारा जमीन की नपती का कार्य किया जायेगा। साथ ही मानसून के पहले पहली जुताई तक भूमि ससम्मान सौंपी जायेगी।

कृषकों के साथ फोटो खिंचवाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निनौरा के किसानों के खेत से अन्तर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ के जरिये पूरी दुनिया को मानवता का सन्देश पहुँचा है। यह गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने किसानों के आग्रह पर उनके साथ सामूहिक फोटो निकलवाये

इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान का ग्राम निनोरा मेंने हैलीपेड पर राज्यसभा सांसद और अन्तर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री अनिल माधव दवे, सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *