अमेरिका में भारतीय मूल के 65 वर्षीय अमेरिकी वैज्ञानिक को राष्ट्रपति बराक ओबामा नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करेंगे। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल स्थित मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में ट्यूमर बायोलोजी के प्रोफेसर राकेश कुमार जैन को श्री ओबामा 19 मई को सम्मानित करेंगे। यह सालाना पुरस्कार विज्ञान, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में उत्क़ष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
Related News