मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुँचे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुँचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री रघुनन्दन शर्मा भी थे। प्रशासनिक अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीपेड से कार द्वारा नृसिंह घाट के सामने स्थित दातार अखाड़ा पहुँचे। यहाँ उन्होंने प्राचीन शिव मन्दिर में पूजा-अर्चन एवं अभिषेक किया तथा साधु-सन्तों एवं श्रीमहन्तों से चर्चा की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह व अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री हरिगिरि महाराज भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *