मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मेला क्षेत्र में किन्नर शिविर पहुँचकर वहाँ की प्रमुख लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर सिंहस्थ की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके द्वारा सिंहस्थ के लिए सजायी नगरी में समाज का भरपूर सहयोग मिला।
इस नगरी की वास्तविकता को समझते हुए जिस तरह इसे विकसित किया है, वह अदभुत है। यह सिंहस्थ सत्य के लिए हमेशा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी दुनिया से न्यारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करवाये गये हैं।