मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुद्ध पूर्णिमा पर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री चौहान ने कहा कि बुद्ध के बताये चार आर्य सत्य और अष्टांग मार्ग आज भी विश्व समाज के लिए प्रासंगिक हैं। दया, करुणा और अहिंसा विश्व शांति के लिए अनिवार्य हैं। श्री चौहान ने कहा कि भगवान बुद्ध का मध्यम मार्ग समाज में समरसता ला सकता है।