सीरिया में बम विस्‍फोट में 120 लोगों की मौत।

सीरिया में  सिलसिलेवार बम विस्‍फोट की घटनाओं में 120 से अधिक लोग मारे गये। तिहत्‍तर लोगों की मौत जबलेह शहर में हुई जबकि तारतुस में अड़तालीस लोग मारे गये हैं।  तारतुस और जबलेह शहर के बस अड्डों पर एक साथ कई विस्‍फोट हुए। इन दोनों तटीय शहरों को राष्ट्रपति बशर अल असद का गढ़ माना जाता है। जबलेह शहर में एक अस्पताल को भी निशाना बनाए जाने की ख़बर है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने धमाकों की ज़िम्मेदारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *