केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित।

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। इस वर्ष सफल विद्यार्थियों का प्रतिशत 96 दशमलव दो एक है, जबकि पिछले वर्ष 97 दशमलव तीन दो प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों ने इस बार फिर लड़कों से बाजी मारी है। 96 दशमलव तीन छह प्रतिशत लड़कियां सफल रही हैं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 96 दशमलव एक एक है।

तिरूअनंतपुरम क्षेत्र के परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्‍ठ रहे हैं। यहां 99 दशमलव आठ सात प्रतिशत बच्‍चे पास हुए हैं।

इस वर्ष लगभग 14 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम वेबसाइट-सीबीएसई रिजल्‍ट्स डॉट एनआईसी डॉट आईएन और सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *