भय्यूजी महाराज वैराग्य धारण नहीं करें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भय्यूजी महाराज से वैराग्य धारण करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। श्री चौहान ने अपील की है कि वे व्यापक जनहित में सार्वजनिक जीवन का त्याग नहीं करें।

श्री चौहान ने कहा है कि समाज को सद्-मार्ग का दिग्दर्शन करवाने के लिये उनके आध्यात्मिक नेतृत्व की सतत् आवश्यकता है। भय्यूजी महाराज द्वारा जन-कल्याण के लिये संचालित पारमार्थिक, धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों एवं जनजागृति अभियानों के प्रभावी संचालन के लिये उनका सार्वजनिक जीवन में बने रहना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *