सिंधु दर्शन तीर्थ-यात्रा में 12 नए जिले शामिल

सिंधु दर्शन तीर्थ-यात्रा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में 11 जिले के 250 यात्रियों की संख्या निर्धारित थी जो अब बढ़कर 500 हो गई है। साथ ही 12 नए जिले भी इस यात्रा में शामिल किए गए हैं। सिंधु दर्शन तीर्थ-यात्रा के लिए मध्यप्रदेश के मूल निवासियों से आवेदन 9 जून तक आमंत्रित किए गए हैं।

लद्दाख स्थित सिंधु दर्शन यात्रा पर जाने वाले तीर्थ-यात्रियों को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देती है। यात्रा के लिए चयनित व्यक्ति को यात्रा के बाद वास्तविक व्यय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर व्यय की 50 प्रतिशत, अधिकतम दस हजार की राशि की प्रतिपूर्ति प्रति यात्री की जाती है। यात्रा के लिए जिला कलेक्टर द्वारा आवेदन आमंत्रित कर उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाता है। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर लाटरी द्वारा यात्रियों का चयन होता है।

सिंधु दर्शन यात्रा के लिए भोपाल से 150 यात्री की संख्या निर्धारित है। इसी प्रकार इंदौर से 50, ग्वालियर से 30, उज्जैन से 60, आगर मालवा से 40, कटनी, शिवपुरी, खण्डवा, सतना, होशंगाबाद, रीवा, रतलाम, दतिया, रायसेन, हरदा, जबलपुर, राजगढ़, सागर, शाजापुर तथा बुरहानपुर प्रत्येक जिले से 10 यात्री की संख्या निर्धारित है। शहडोल और सीहोर जिले से 5-5 यात्री को सिंधु तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *