रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन 26 एवं 27 जून को

26 एवं 27 जून 2016 को दो दिन रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के अधीन रक्षा लेखा नियंत्रक (एयर फोर्स) द्वारा रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन भोपाल में किया जायेगा।

जिसमें म0प्र0 के भूतपूर्व सैनिको विधवाओ आश्रितों एवं समस्त पेंशनर की पेंशन संबंधी शिकायत का निराकरण किया जावेगा। पेंशन संबंधी समस्त दस्तावेजों के साथ उक्त अदालत मे उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है। रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन प्रातः 8.30 बजे से होगा। अधिक जानकारी हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *