भेल क्षेत्र झुग्गी बस्ती बिजली समस्या के समाधान के लिये उच्च

भेल क्षेत्र झुग्गी-बस्तियों में बिजली समस्या समाधान के लिये मंत्रालय में उच्च-स्तरीय बैठक हुई। गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर, ऊर्जा एवं जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केसरी, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर और ए.जी.एम. भेल श्री पी.के. मिश्रा इसमें शामिल हुए।

पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर ने भेल क्षेत्र की झुग्गी-बस्ती क्षेत्र में बिजली की जरूरी सप्लाई नहीं होने से रहवासियों को हो रही समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि रहवासी मीटर से बिजली का बिल देने तैयार हैं, उन्हें निर्बाध बिजली की सप्लाई मिले। श्रीमती गौर के प्रस्ताव पर बैठक में चर्चा हुई और समस्या के समाधान के लिये संबंधित एजेंसी द्वारा समन्वित पहल की बात कही गयी। बैठक में नगर निगम, जिला प्रशासन, भेल क्षेत्र प्रशासन, विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *