राज्य शासन ने प्रदेश के टाइगर रिजर्व में पर्यटन प्रारंभ होने और बंद होने की तिथियों में संशोधन किया है। अब टाइगर रिजर्व हर वर्ष एक जुलाई से 30 सितम्बर तक पर्यटन के लिये बंद रहेंगे। पहले शासन ने 15 जून से राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन बंद करने का निर्देश दिया था।
पर्यटन बंद करने का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु होने के साथ वन्य-प्राणियों का प्रजनन-काल होना है।राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन एक अक्टूबर से आंशिक रूप से और 15 अक्टूबर से पूर्णरूपेण प्रारंभ हो जायेगा।